ओडिशा / ओडिशा के ढेंकनाल में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार लोगों की मौत

ANI : Jun 09, 2019, 06:23 PM
नई दिल्ली। ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के ढेंकनाल में रविवार के दिन बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें लोगों की जान तक चली गई। दरअसल ढेंकनाल में दीवार ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसे की वजह से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल प्रशासन मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंच गया है और राहत काम शुरू कर दिया गया।

ये है पूरा मामला

ये दर्दनाक हादसा ढेंकनाल शरहर के बाहरी इलाके में अससुआ बाजार में हुआ है। जहां एक चावल मिल की दीवार अचानक गिर गई। इस दीवार के गिरने से करीब 10 लोग इस चपेट में आ गए। इनमें से चार ने तो वहीं दम तोड़ दिया जबकि 5 लोग इसमें घायल हो गए हैं। एक को मामूली चोट आई है। घायल पांच लोगों को करीब के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

सभी बेचते थे सब्जी 

हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष एक महिला शामिल हैं। इन मृतकों की पहचान राम चंद्र साहू, अभिमन्यु बिस्वाल, टीना बेहरा और संग्राम के रूप में हुई है। खास बात यह है कि ये सभी सब्जी बेजने का काम करते थे। 

आपको बता दें कि रविवार को बाजार में साप्ताहिक मार्केट लगा था। इसी माक्रेट में सब्जी वाले अपनी सब्जियां बेच रहे थे। ये बाजार चावल मिल के सटा हुआ था।

अचानक मिल की एक दीवार ढह गई जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। दीवार के मलबे के नीचे आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ओडीआरएएफ और फायर सर्विसेज के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER