राशिफल14 जून 2020 / वृष राशि से मिथुन में जाते हुए सूर्य, इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान

NavBharat Times : Jun 14, 2020, 07:47 AM
मेष:

आज चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में हो रहा है। सूर्य आज देर रात मिथुन राशि में आने वाले हैं। ऐसे में रविवार का दिन आप सभी की राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….

बीते कुछ दिनों की अपेक्षा आज का दिन अधिक अनुकूल महसूस होगा। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता का लाभ अपने पक्ष में अवश्य लें। विलासितापूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात के समय इन लोगों पर धन खर्च भी हो सकता है। भाग्य 82% तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय भी कम मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करना होगा। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है, इसलिए अति से बचें। इस समय धन खर्च करने वाला कोई भी प्रस्ताव सामने आए, उसके बहकावे में न आए। भाग्य 70% तक साथ देगा।

मिथुन:

ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा, कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।

कर्क:

आज सतर्क और सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। चोट-चपेट से भी बच कर रहें। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजी संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। भाग्य 65% तक साथ देगा।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का दबाव होगा लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय धर्म-अध्यात्म में बीतेगा। रात के समय कोई तोहफा या सरप्राइज आपको मिल सकता है। भाग्य 88% तक साथ देगा।

कन्या:

आज जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में आप लकी रहेंगे। भाग्य 87% तक साथ देगा।

तुला:

आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इजाफा होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी। भाग्य 84% तक साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। ऐसे में दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव हो। आज किसी से ज्यादा बात-चीत में समय नष्ट ना करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 75% तक साथ देगा।

धनु:

आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आप लाभान्वित भी होंगे। आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। भाग्य 80% तक साथ देगा।

मकर:

आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। कर्ज अगर आपने लिया हो, तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। आप परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं आएंगी। दिन को धैर्य और साहस से बीताने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य 65% तक साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है, ऐसे में आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मीन:

आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है। जो भी योजना बनाएंगे उनमें आप सफल होंगे। शुभ कार्यों में भाग ले सकते हैं। पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम रहेगा। वैसे कुछ बातों को लेकर आप मानसिक उलझन में रह सकते हैं। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER