आज का राशिफल 15 अगस्त 2020 / चंद्रमा की शुभ स्थिति से, शनिवार 6 राशियों के लिए शानदार

NavBharat Times : Aug 15, 2020, 08:04 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 15 अगस्त शनिवार को चंद्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह संचार मेष और कन्या राशि वालों के लिए तो काफी शुभ फलदायी हो रहा है लेकिन अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय गणनाः-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र या ऑफिस में आज आपको कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिससे अधिकारियों की नजर आप योग्य साबित होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या से आपको मुक्ति मिलेगी। बुद्धिबल और पराक्रम से आज आप सभी अटके हुए कार्यों को पूरे करेंगे। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी और उससे लाभ भी होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृषभ:

आज आपको सांसारिक सुख भोगों की प्राप्ति होगी। आज का दिन आवश्यक सामान की खरीदारी में व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बहसबाजी से बचें और उनकी राय भी सुन लें, आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी और पार्टनर के स्वास्थ्य अच्छा होगा। कर्जों से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मिथुन:

ऑफिस में अधिकारियों की मदद से आपको सफलता मिलेगी। हालांकि आपको धन के अपव्यय से बचना होगा। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आप आगे आएंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं, जिससे आपको लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। बहुत दिनों से रूका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, मेहनत करते रहें। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखें, अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। दैनिक कार्यों में किसी की वजह से थोड़ी समस्या आ सकती है। भाग्य 87 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

सिंह:

संतान की इच्छा रखने वाले लोगों की आज इच्छा पूरी होगी। साथ ही आप अपने आसपास के लोगों को भी पहचानें, जिससे आपको कोइ समस्या ना हो। दुकान या ऑफिस में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है, इससे आपके अंदर बेहतर करने की क्षमता बढ़ती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी का सहयोग मिलेगा। कलात्मक कार्य से जुड़े व्यवसायियों को लाभ होगा। बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

तुला:

आज आपकी ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपको सही राह दिखाएंगे। नया कार्य शुरू करने से पहले वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर लें उसके उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से आपको लाभदायक समाचार मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस बढ़ोतरी के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र हो या घर आप सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। महिला मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पुराने व्यवसाय से आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने का विचार बन सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

धनु:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। आज आपको पुरानी देनदारियों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप अपनी जेब का भी ध्यान रखें, व्यर्थ के व्यय से बचें। शाम का समय परिवार वालों के साथ व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, किसी भी तरह के वायरस से बचें। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मकर:

आज आपको अधूरे कार्य पूरे करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय बेहतर है, मेहनत करेंगे तो अच्छे अंक मिलेंगे। आज कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार आपको उधार मांग सकता है इसलिए आप सबसे पहले अपनी जेब देखें। शाम के समय आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में आप नई ताजगी का अनुभव करेंगे। भाग्य 87 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कुंभ:

व्यवसाय बढ़ोतरी के लिए पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। साथ ही राजनीति में भाग लने के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से लाभ होगा। अनावश्यक लेन-देन ना करें। समाजसेवा से जुड़े जातकों को लाभ होगा और सम्मान मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और आप व्यापारिक साझेदारी में नेतृत्व करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मीन:

जीवनसाथी के साथ आज आपकी सभी समस्याओं का अंत होगा। साथ ही जो व्यापार मिलकर शुरू किया था, उसमें लाभ प्राप्त होगा। खोया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। हनुमानजी के मंदिर जाना न भूलें। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही परिवार के सदस्य आपकी बातों से प्रभावति होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER