NavBharat Times : Sep 28, 2020, 08:38 AM
मेष:Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 28 सितंबर सोमवार को चंद्रमा मकर के बाद कुंभ राशि में संचार करेगा। आज कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग बन रहा है तो कुछ के लिए परिवार में सोच-समझकर बात करने की सलाह है। तो आइए जानते हैं कि सितंबर का अंतिम सोमवार किसी राशि के लिए कैसा रहेगा। सबसे पहले बात मेष राशि की….आज आप जिस भी काम को संकल्प लेकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उसमें सफलता मिलने का योग है। इसके अलावा अगर आज किसी के एडमिशन की बात हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करने की या किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालने की हर जगह आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन आप धीरे-धीरे करके अपने बिगड़े कार्य भी बना सकते हैं। भाग्य स्कोर : 90 प्रतिशतवृषभ:आज आप अपनी सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आपके साथी-सहयोगी भी आपकी मदद करने के लिए तैयार तो हैं। लेकिन पूरी तरह उनपर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। इसलिए सब पर नजर बनाए रखें। भाग्य स्कोर : 50 प्रतिशतमिथुन:यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले वरिष्ठजनों या फिर अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर ले लें। निवेश संबंधी कार्यों में भी लाभ हो सकता है लेकिन समझदारी से काम लें। अन्यथा नुकसान का भी योग है। भाग्य स्कोर : 56 प्रतिशतकर्क:आज के दिन किसी नये प्रॉजेक्ट की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट भी मिल जाए। लेकिन बेहतर यही होगा कि आप एक बार सारी सिचुएशन को देख और समझ लें। ध्यान रखें आज अगर आप किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। भाग्य स्कोर : 60 प्रतिशतसिंह:अगर सैर-सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि उतावलेपन में कोई जल्दबाजी करने से बचें। अन्यथा इसका भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है। भाग्य स्कोर : 51 प्रतिशतकन्या:आपकी मनोदशा कुछ तनावग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम-प्यार की बात का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दांपत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर-परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य स्कोर : 52 प्रतिशततुला:तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य स्कोर : 54 प्रतिशतवृश्चिक:पने बिजनेस या जॉब प्रॉस्पेक्ट्स को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर देना सही नहीं है। हल्की-फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है। भाग्य स्कोर : 57 प्रतिशतधनु:किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। हो सकता है कि आपकी उपस्थिति सभी को और तकलीफ दे। ऐसे में तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है। भाग्य स्कोर : 50 प्रतिशतमकर:शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किये गये उपाय या व्यायाम-योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जायेगा। भाग्य स्कोर : 63 प्रतिशतकुंभ:आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल -पहल बढ़ेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा। आज हर कार्य में पत्नी का विशेष सहयोग मिलेगा। भाग्य स्कोर : 65 प्रतिशतमीन:आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन व्यथिथ रहेगा। युवा वर्ग को दांपत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा। भाग्य स्कोर : 55 प्रतिशत