Dainik Bhaskar : Jul 02, 2019, 11:22 PM
भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 314 रन बनाए, रोहित शर्मा ने 104 रन की पारी खेलीरोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वॉर्नर को पीछे छोड़ा
रोहित एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज, संगकारा के 4 शतक की बराबरी कीलोकेश राहुल ने 77 रन बनाए, बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट लिएवर्ल्ड कप के 40वें मैच में मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश के मोहम्मद सैफुद्दीन क्रीज पर हैं। शाकिब ने अर्धशतक लगाया। वे 66 रन बनाकर हार्दिक की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में चौथा अर्धशतक लगाया। शब्बीर रहमान 36 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए।इससे पहले मोहम्मद शमी ने तमीम इकबाल को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। तमीम 22 रन बनाकर बोल्ड हो गए। हार्दिक ने इसके बाद सौम्य सरकार को 33 रन के निजी स्कोर पर कोहली के हाथों कैच कराया। मुशफिकुर रहीम 24 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हुए। लिटन दास 22 रन बनाकर हार्दिक की गेंद पर आउट हुए।
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक लगाया
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओर में 9 विकेट पर 314 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 104 और लोकेश राहुल ने 77 रन की पारी खेली। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक लगाया। वे एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 3 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 में केन्या के खिलाफ 2 और नामीबिया के खिलाफ एक शतक लगाया था।
कोहली ने 26 रन बनाए, हार्दिक खाता भी नहीं खोल सकेविराट कोहली लगातार छठे मैच में अर्धशतक नहीं लगा सके। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धोनी 33 गेंद पर 35 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान 5 विकेट लिए।
राहुल-रोहित ने शतकीय साझेदारी खेलीराहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 8 पारियों में 516 रन बनाए थे। रोहित के 7 पारियों में 544 रन हो गए।
रोहित का इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ स्कोर
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ रन का स्कोर किया। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे पहले 5वें ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रोहित ने लेग साइड में शॉट खेला। गेंद हवा में थी, लेकिन तमीम इकबाल कैच नहीं ले सके।रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 5-5 शतक लगाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए थे। रोहित ने सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ा
छक्के बल्लेबाज देश
351 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान326 क्रिस गेल वेस्टइंडीज270 सनथ जयसूर्या श्रीलंका230 रोहित शर्मा भारत228 महेंद्र सिंह धोनी भारतएक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयबल्लेबाज रन वर्ल्ड कप
सचिन तेंदुलकर 673 2003रोहित शर्मा 544 2019सचिन तेंदुलकर 523 1996सचिन तेंदुलकर 482 2011रोहित-राहुल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाले भारतीयरन बल्लेबाज किसके खिलाफ साल
180 रोहित शर्मा-लोकेश राहुल बांग्लादेश 2019174 रोहित शर्मा- शिखर धवन आयरलैंड 2015163 अजय जडेजा-सचिन तेंदुलकर केन्या 1996153 सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 2003कार्तिक का पहला वर्ल्ड कप मैचभारतीय टीम में आज चार विकेटकीपर खेले। धोनी, राहुल और ऋषभ पंत पिछले मैच में खेले थे। इस मैच में दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया। कार्तिक अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप मैच खेले। वे 2007 में भी टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
भारत वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 12 साल से नहीं हारा
कौन जीता जीत का अंतर मैदान साल
बांग्लादेश 5 विकेट पोर्ट ऑफ स्पेन 2007भारत 87 रन ढाका 2011भारत 109 रन मेलबर्न 2015स्कोरकार्ड ।भारतबल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. रहीम बो. रूबेल 77 92 6 1रोहित शर्मा कै. लिटन बो. सौम्य सरकार 104 92 7 5विराट कोहली कै. रूबेल बो. मुस्तफिजुर 26 27 3 0ऋषभ पंत कै. मोसादेक बो. शाकिब 48 41 6 1हार्दिक पंड्या कै. सरकार बो. मुस्तफिजुर 0 2 0 0महेंद्र सिंह धोनी कै. शाकिब बो. मुस्तफिजुर 35 33 4 0दिनेश कार्तिक कै. मोसादेक बो. मुस्तफिजुर 8 9 1 0भुवनेश्वर कुमार रनआउट (रहीम/मुस्तफिजुर) 2 3 0 0मोहम्मद शमी बो. मुस्तफिजुर 1 2 0 0जसप्रीत बुमराह नाबाद 0 0 0 0रन। 314/9 ओवर। 50एक्स्ट्रा। 13विकेट पतन। 180/1, 195/2, 237/3, 237/4, 277/5, 298/6, 311/7, 341/8, 314/9.
गेंदबाजी। मशरफे मुर्तजा 5-0-36-0, मोहम्मद सैफुद्दीन 7-0-59-0, मुस्तफिजुर रहमान 10-1-59-5, शाकिब अल हसन 10-0-41-1, मोसादेक हुसैन 4-0-32-0, रूबेल हुसैन 8-0-48-1, सौम्य सरकार 6-0-33-1.