
- भारत,
- 01-Jul-2019 04:46 PM IST
- (, अपडेटेड 06-Nov-2019 08:50 PM IST)
बॉलीवुड डेस्क. सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर जबरिया जोड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2.58 मिनट के इस वीडियो के मुताबिक, फिल्म की कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। ट्रेलर की शुरुआत में एक डायलॉग के जरिए बताया गया है कि बिहार में तीन तरह से जोड़ियां बनती हैं। डायलॉग है, 'बिहार में तीन तरह से जोड़ियां बनती हैं बाबू...हिम्मत वालों की अरेंज जोड़ी...किस्मत वालों की लव जोड़ी ...और दहेज के लालचियों की जबरिया जोड़ी।'दूसरी बार साथ सिद्धार्थ-परिणीतिसिद्धार्थ और परिणीति दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले 2014 में रिलीज हुई हंसी तो फंसी में उन्हें देखा गया था, जो बॉक्सऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। हालांकि, जबरिया जोड़ी का ट्रेलर मजेदार है। फिल्म में सिद्धार्थ अभय सिंह के रोल में दिखेंगे, जो दूल्हों को किडनैप कर जबर्दस्ती शादी कराते हैं। परिणीति बबली यादव के किरदार में हैं। दोनों के बीच प्यार होता है, लेकिन अभय विधायक बनने की चाहत के चलते शादी नहीं करना चाहता। 2 अगस्त को रिलीज होगी फिल्मट्रेलर में जहां मजेदार डायलॉग्स कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं तो वहीं इमोशन भी देखने को मिल रहा है। प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने शैलेश आर सिंह के साथ बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। 2 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।