Shocking / पेट से कटकर दो टुकड़ों में हुआ जैस्मिन भसीन का शरीर, Video Viral

Zoom News : Oct 14, 2021, 06:32 AM
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के बहुत चाहने वाले हैं। जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बेहद अजीबोगरीब वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद जैस्मिन के फैंस को शॉक लग रहा है। फैंस नहीं समझ पा रहे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ है। 

जैस्मिन के हुए दो हिस्से!

सामने आए इस वीडियो में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का शरीर और पैर दोनों ही अलग-अलग दिख रहा है। यूं कहें कि उनका शरीर दो भाग में बंट गया है, लेकिन वो इसके बाद मस्ती और डांस करती दिख रही हैं।  एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) भी फैंस की तरह ही हैरान है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जैस्मिन इस तरह का वीडियो क्यों बनाई हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

जैस्मिन ने की अजीब हरकतें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) एक सोफै पर बैठी हैं। उनका शरीर पेट से दो हिस्सों में कटा हुआ है। जैस्मिन भसीन पहले किताब पढ़ती हैं। फिर वो बैठे-बैठे डांस करती हैं। फिर उनका आधा शरीर उठता है और वीडियो से गायब हो जाता है। सिर्फ उनके पैर ही नजर आते हैं। वीडियो फनी से ज्यादा वियर्ड है। जैस्मिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसा भी होता है।'

अली गोनी भी हुए कंफ्यूज

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के इस वीडियो को देखकर उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी कंफ्यूज हो गए हैं। अली गोनी जैस्मिन के पोस्ट पर लिखते हैं, 'तुम क्या बकवास कर रही हो? मुझे लगता है कि वापस आना पड़ेगा।' अली गोनी के अलावा हिमांशी खुराना और मनु पंजाबी हंसते हुए रिएक्शन दिए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'कैसे अलग हो गई, ये कैसे किया।' एक ने लिखा, 'अलग हो गई हो तो मैं आपका एक हिस्सा रख लूंगा।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER