बॉलीवुड / प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में करीना कपूर, लॉन्ग ड्रेस में इस अंदाज में आयी नजर, देखे PHOTOS

Zoom News : Dec 28, 2020, 10:41 PM
बॉलीवुड: इन दिनों करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन अपनी प्रेग्नेंनी को लेकर उतनी नहीं हैं जितनी प्री डिलीवरी लुक को लेकर वो चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं अब बेबो(Bebo) लॉन्ग ड्रेस और पिंक स्लीपर्स में स्पॉट हुई हैं।

इस दौरान करीना कपूर(Kareena Kapoor) के चेहरे का ग्लो देखने लायक है। उनके चेहरे की रंगत काफी निखर आई है। और उनके गाल और भी गुलाबी हो उठे हैं। ऐसे में साफ है कि करीना कपूर इस खास वक्त में अपने खाने और सेहत का भी खास ख्याल रख रही हैं। इससे पहले भी करीना कपूर कभी क्लिनिक तो कभी अपने घर के बाहर स्पॉट होती रही हैं और हर बार उनका लुक, उनका ड्रेसिंग स्टाइल चर्चा में रहा है। पिछली बार उनका Ethinic Look उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

हाल ही में करीना कपूर ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का भी आयोजन किया था जिसमें पूरी कपूर फैमिली एक साथ नज़र आई थी। इस पार्टी में उनके पापा रणधीर कपूर, मां बबीता, बहन करिश्मा के साथ साथ परिवार के बाकी सदस्य भी थे। करीना की क्रिसमस पार्टी में इस बार रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी दिखीं। इससे एक बात तो बिन कहे ही साबित हो गई कि अब आलिया को कपूर फैमिली का हिस्सा मान लिया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

वहीं बात करें करीना की तो 6 से 7 महीने प्रेग्नेंट हैं। मार्च में वो एक बच्चे को जन्म देंगी। करीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले 2016 में करीना ने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम तैमूर है। और तैमूर अभी से ही अपने माता पिता से भी ज्यादा फेमस हो चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER