Blouse Designs / लेटेस्ट ट्रेंडी ब्लाउज के यूनिक डिजाइन

Zoom News : Apr 10, 2023, 11:38 AM
Blouse Designs: भारतीय महिलाओं के पसंदीदा कपड़ों में सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली ड्रेस है साड़ी । इसे देश के हर राज्य में पहनने का तरीका और स्टाइल अलग-अलग होता है। लेकिन साड़ी को आकर्षक बनाता है उसके साथ पहना जाने वाला ब्लाउज । डिफरेंट कलर और ब्लाउज के डिजाइन आपकी सिंपल साड़ी को भी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। ऐसे में आज हम आपको ब्लाउज के गले के डिजाइन के बारे में बता रहे हैं। 

1. आमतौर पर महिलाएं ब्लाउज में वी या यू शेप का नेक डिजाइन बनवाना पसंद करती हैँ। क्योंकि ये पहनने में कंफर्टेबल होता है। इस नेक डिजाइन पर फैंसी वर्क (स्टोन, लैस, कौढ़ी) करके आकर्षक बनाया जा सकता है।


2. ब्लाउज में मटका डिजाइन भी महिलाओं के बीच हमेशा ही बहुत ज्यादा पॉपुलर रहता है। इसमें नेक का डिजाइन मटके के आकार का होता है। जिसे गले के पास डोरी के जरिए पूरा किया जाता है। इस डिजाइन को अक्सर महिलाएं हैवी साड़ियों के ब्लाउज पर बनवाती हैं।


3. ब्लाउज में राउंड शेप यानि गोलाकार भी बेहद अच्छे लगते हैं। राउंड शेप ब्लाउज डिजाइन को खूबसूरत बनाने के लिए स्ट्राईप्स और उसके किनारे में मोती वर्क या जरी वर्क करवा सकती हैं। इसके साथ ही गोलाकार को ब्लाउज के नेक पर या बीच में भी बनवा सकती हैं।


4. अगर आप फैंसी ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। तो ऐसे में आप नेट से बने ब्लाउज पहन सकती हैं। जिसमें गले से लेकर बाजू तक का डिजाइन नेट से बनाया जाता है।


5. अगर आपको फंक्शन के मुताबिक लुक में बदलाव करना पसंद है, तो ऐसे में ब्लाउज का बटन बैक डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है। इस डिजाइन में बैक पर बटन को एक सीध में या क्रिस क्रॉस करके लगा सकते हैं।


6. स्लीव्स कट या स्लीव लेस ब्लाउज डिजाइन लड़कियों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन्हें आप लाइट वेट साड़ी नेट,शिफॉन या जार्जेट के साथ टीमअप करें।ब्लाउज के नेक पर कॉलर वाला डिजाइन महिलाओं को एक रॉयल लुक देता है। इसे आप अपनी हैवी लुक वाली साड़ी के ब्लाउज पर बनवा कर दूसरों से अलग दिख सकती हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER