विशेष / आर्ट गैलरी जैसी लाइब्रेरी, 9 मंजिला इमारत में बना उल्टे पिरामिड आकार का रीडिंग रूम

Dainik Bhaskar : Aug 10, 2019, 05:52 PM
बर्लिन. जर्मनी की ​स्टटगार्ट सिटी लाइब्रेरी एक क्यूब के आकार में बनी है। 40 मीटर लंबी इस 9 मंजिला इमारत में उल्टे पिरामिड के आकार के रीडिंग हॉल हैं। इसके चारों के कमरों में हजारों किताबें रखी हैं। यू यंग यी द्वारा डिजाइन की गई इस बिल्डिंग में बच्चों के लिए लाइब्रेरी, म्यूजिक, कैफे, पेंटिंग गैलरी और कई स्टडी रूम हैं। 2011 में शुरू हुई इस लाइब्रेरी में 11,500 मीटर का फ्लोर स्पेस है। रीडिंग रूम में सभी तरफ क्यूब के जैसे ही एक समान लंबाई 45 मीटर हैं। यही कारण है कि लाइब्रेरी एकांत, अध्ययनशील और आर्कटेक्चर पसंद करने वालों की पहली पसंद बन गई है। 

स्टटगार्ट सिटी लाइब्रेरी एक पब्लिक लाइब्रेरी है। इसमें केंद्रीय लाइब्रेरी का दर्जा मिला है। इसे 2013 में राष्ट्रीय लाइब्रेरी सम्मान मिल चुका है। लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश करते यह किसी आधुनिक आर्ट गैलरी जैसा महसूस कराती है। इसके उल्टे पिरामिड आकार वाले रीडिंग रूम सबसे ज्यादा लुभाते हैं।

प्रत्येक देश के नागरिक के लिए खुली रहती है

म्यूनिसिपल लाइब्रेरी दुनिया के प्रत्येक देश के नागरिक के लिए खुली रहती है। इसके चारों ओर की दीवारों में चार भाषाओं में सिल्वर कलर में लाइब्रेरी लिखा है। पश्चिमी दीवार पर अंग्रेजी में, उत्तरी दीवार पर जर्मन में, पूर्वी दीवार पर कोरियन भाषा में और दक्षिणी दीवार पर अरबी भाषा में लिखा गया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER