हॉलिवुड / मॉडल काइली जेनर ने अपने कातिलाना अंदाज से सोशल मीडिया पर लगाई आग, वायरल हुईं फोटो

Zee News : Mar 21, 2020, 03:41 PM
नई दिल्ली: काइली जेनर (kylie jenner) एक अमेरिकी सेलिब्रिटी, सोशलाइट, बिजनेसवुमेन और मॉडल हैं। काइली जेनर को विश्व स्तर पर टॉप 10 स्टाइलिश सेलिब्रिटी में गिना जाता है। काइली जेनर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव स्टार हैं। आए दिन काइली अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। काइली का जन्म 10 अगस्त, 1997 को हुआ है, महज 21 साल की उम्र में काइली ने सफलता के झंडे गार दिए हैं। काइली के 166 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं।





इसके साथ काइली इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। काइली जेनर का खुद का कॉस्मेटिक कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स के नाम से है। काइली जेनर ने 2012 में महज 14 साल की उम्र में अपनी बहन केंडल के साथ मिलकर क्लोथिंग ब्रांड पैक्सुन के साथ कपड़े की एक लाइन "केंडल एंड काइली" बनाई। 2015 में काइली जेनर ने काइली लिप किट्स नाम से अपनी खुद की कॉस्मेटिक्स लाइन भी लॉन्च की।






जिसका नाम बदलकर अगले साल काइली कॉस्मेटिक्स कर दिया गया। काइली जेनर कई फैशन कंपनियों की ब्रांड अंबेसडर भी हैं। काइली और ट्रेविस की एक बेटी भी है जिसका नाम स्टोर्मी वेबस्टर है। तो आइए, अब आपको दिखाते हैं काइली जेनर की वे तस्वीरें जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER