Bollywood / नयनतारा जुड़वा बच्चों की बनीं मां, 4 महीने पहले रचाई थी शादी

Zoom News : Oct 09, 2022, 10:35 PM
Bollywood | नयनतारा और विग्नेश शिवान माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर विग्नेश ने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर की और यह खुशखबरी प्रशंसकों को दी। नयनतारा और विग्नेश इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की रस्में बेहद धूमधाम से निभाई गई थीं जहां शाहरुख खान, एआर रहमान, सूर्या, रजनीकांत सहित दूसरे बड़े सितारे पहुंचे थे। अब शादी के 4 महीने बाद कपल के घर किलकारियां गूजी हैं।

बच्चों के नाम का भी खुलासा

विग्नेश ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें नयनतारा और वो अपने जुड़वा बच्चों के पैरों को किस कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। केवल उनके छोटे पैर दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम भी बताए हैं। विग्नेश ने कैप्शन में लिखा, ‘नयन और मैं अम्मा-अप्पा बन गए हैं।‘ आगे वो लिखते हैं, ‘हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिले हैं। आप की दुआएं हमारे उईर और उलगम के लिए चाहिए।‘

सेलेब्स ने दी बधाइयां

पोस्ट शेयर करने के साथ सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दीं। काजल अग्रवाल लिखती हैं, ‘नयन और विकी को ढेर सारी शुभकामनाएं। पैरेंट क्लब में स्वागत है। निश्चित रूप से यह जिंदगी का बेस्ट फेज है। उईर और उलगम को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।‘ निर्देशक एटली ने कमेंट किया, ‘बधाई डार्लिंग।‘ 

चेन्नई में की थी शादी

बता दें कि नयनतारा और विग्नेश ने कई साल एक दूसरे को डेट किया। उनकी शादी की रस्में चेन्नई में हुईं। पहले वो तिरूपति में शादी करना चाहते थे लेकिन फिर वैसा नहीं हो पाया। शादी के बाद वो हनीमून के लिए थाईलैंड गए थे। नयनतारा और विग्नेश की शादी की डॉक्यूमेट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान‘ में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक एटली हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER