बॉलीवुड / पति विग्नेश शिवन के साथ रोमांटिक हुईं नयनतारा, फैन्स ने बरसाया प्यार

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस नयनतारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ 7 फेरे लिए। नयनतारा और विग्नेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। कपल हनीमून के लिए थाईलैंड गया था जहां से उन्होंने कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब उनकी कुछ ऐसी ही और फोटोज आई हैं जिसमें दोनों प्यार में डूबे दिखे। नयनतारा और विग्नेश ने एक दूसरे को गले से लगाया हुआ है।

बॉलीवुड | साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस नयनतारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ 7 फेरे लिए। नयनतारा और विग्नेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। कपल हनीमून के लिए थाईलैंड गया था जहां से उन्होंने कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब उनकी कुछ ऐसी ही और फोटोज आई हैं जिसमें दोनों प्यार में डूबे दिखे। नयनतारा और विग्नेश ने एक दूसरे को गले से लगाया हुआ है। फैन्स उनकी इन तस्वीरों पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

रोमांटिक हुए दोनों

नयनतारा के साथ इस रोमांटिक फोटो को विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया पेज से शेयर किया है। नयनतारा और विग्नेश ने फोटो में ग्रे कलर का लूज टीशर्ट पहना हुआ है। दोनों  कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। कैप्शन में गाने का लिरिक्स लिखा है, ‘Naan Pizhai’ यह गाना नयनतारा की हालिया रिलीज फिल्म Kaathuvaakula Rendu Kaadha का है।

फैन्स के कमेंट्स

एक अन्य फोटो में कपल एक दूसरे को प्यार से देख रहा है। वो नियॉन पिंक साइन के आगे खड़े हैं। एक फैन ने कहा, ‘क्यूट। हमेशा की तरह।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘बहुत ही रोमांटिक भाई।‘ एक अन्य यूजर लिखती हैं, ‘Awww’.

शादी में पहुंचे बड़े सितारे

नयनतारा और विग्नेशन ने 9 जुलाई को चेन्नई में शादी की थी। उनकी शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, सूर्या सहित दूसरे सितारे पहुंचे थे। शादी के बाद विग्नेश और नयनतारा तिरूपति मंदिर गए और उसके बाद नयनतारा के परिवार वालों से मिलने केरल पहुंचे।

बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी

नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्य करने जा रही हैं। वह फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के अपोजिट दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। ‘जवान’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।