Zoom News : Jul 16, 2021, 07:30 AM
नई दिल्ली: पंजाबी फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जब बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में नजर आईं तो उनकी लोकप्रियता व्यापक रूप से बढ़ी। जो फैन फॉलोइंग कभी बहुत सीमित हुआ करती थी वो नेशनल हो गई। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का देसी का क्यूट अंदाज लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया और साथ ही लोगों को ये बात अच्छी लगी कि वह किसी किस्म का दिखावा नहीं कर रही थीं।
फिल्मफेयर कवर पर आएंगी नजरबिग बॉस (Bigg Boss) हाउस से बाहर आने के बाद भी शहनाज (Shehnaaz Gill) किसी न किसी वजह के चलते लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। बीते कुछ वक्त से उनका नया लुक और इस ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी सुर्खियों में बनी हुई थी लेकिन ऐसा लगता है कि शहनाज (Shehnaaz Gill) अपने फैंस को लगातार सरप्राइज करते रहना चाहती हैं। अब जल्द ही फैंस शहनाज (Shehnaaz Gill) को फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर देखेंगे।शहनाज को पहचान पाना मुश्किल

शहनाज (Shehnaaz Gill) ने मैगजीन के लिए जो नया फोटोशूट कराया है उसमें उन्हें देखकर पहचान पाना तकरीबन नामुमकिन है। उन्हें देखकर शायद आप भी पूरी तरह सरप्राइज हो जाएंगे क्योंकि कभी हेवीवेट दिखने वाली शहनाज (Shehnaaz Gill) अब न सिर्फ बहुत स्लिम ट्रिप हो चुकी हैं बल्कि उन्होंने अपना लुक भी पूरी तरह बदल लिया है। उनके इस लुक पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।ऐसा था इंस्टा पर फैंस का रिएक्शनएक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, 'वाओ।। कमाल कर दिया बार्बी डॉल। अभी तो बहुत लंबा सफर है।' एक अन्य यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा, 'तुमने बहुत लंबा सफर तय किया है लड़की। बढ़ती जाओ।' शहनाज (Shehnaaz Gill) के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने छोटे बालों को सफेद कलर कराया है और ब्लैक स्ट्राइप्स वाली एक ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनकर वो इंटेंस लुक देती नजर आ रही हैं।