बेंगलुरु / चांद की सतह पर हमें चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला: इसरो चीफ

ANI : Sep 08, 2019, 02:25 PM
बेंगलुरु: ISRO को लैंडर विक्रम का पता चल गया है। इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि 'हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है। लेकिन अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इससे संपर्क कर लिया जाएगा। इसरो चीफ का कहना है कि ऑर्बिटर की मदद से लैंडर विक्रम की सही लोकेशन का पता चल पाया है।'

बता दें कि इससे पहले चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के भारत के साहसिक कदम को शनिवार तड़के उस वक्त झटका लगा जब चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ से चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों में हताशा जरूर नजर आई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश को उनपर भरोसा था, जिसपर वह हमेशा की तरह फिर खरे उतरे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अध्यक्ष के सिवन ने पहले ही कहा था कि विक्रम लैंडर का आखिरी चरण ठीक नहीं रहा, इस वजह से विक्रम से हमारा संपर्क टूट गया। हालांकि, उन्होंने कहा कि उम्मीद की किरण अभी बची हुई है और अगले 14 दिनों तक हम विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER