Lockdown 4.0 / पान, गुटखा और तम्बाकू की होगी बिक्री, रेड जोन में भी खुलेंगे पार्क, गाइडलाइंस में किया गया यह संशोधन

राजस्थान सरकार ने राज्य में पान, गुटखा और तम्बाकू आदि की बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेड जोन में भी सार्वजनिक पार्कों, टैक्सी और कैब सेवा शुरू की जाएगी। गृह विभाग ने चौथे चरण के लॉकडाउन के आदेश के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों में से पान, गुटखा, तम्बाकू आदि की बिक्री को हटाते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति इन चीजों का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकेगा।

जयपुर। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने राज्य में पान, गुटखा और तम्बाकू आदि की बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेड जोन में भी सार्वजनिक पार्कों, टैक्सी और कैब सेवा शुरू की जाएगी। गृह विभाग ने चौथे चरण के लॉकडाउन (Lockdown) के आदेश के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों में से पान, गुटखा, तम्बाकू आदि की बिक्री को हटाते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति इन चीजों का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकेगा।

आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अभी भी दंडनीय अपराध है। लॉकडाउन 4।0 के दिशा निर्देशों में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने रेड जोन में सामाजिक दूरी और सेनेटाइजेशन की शर्तें सुनिश्वित करते हुए टैक्सी, ऑटो और कैब की सेवाओं की स्वीकृति दी है। सरकार ने रेड जोन इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 6।45 बजे तक सार्वजनिक पार्कों को खोलने की अनुमति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों में इन गतिविधियों की पहले से अनुमति थी।

लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक पहले की तरह जारी

संशोधित आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि हाथ रिक्शा, कियोस्क, खाने की छोटी दुकानें, जूस, चाय और अन्य सामान की दुकानों को स्वीकृति प्रदान की गई है। लेकिन स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक पहले की तरह जारी रहेगी।

रेड जोन के बाहर के सैलून और ब्यूटी पार्लर भी खुले

राजधानी जयपुर में लॉकडाउन-4 में ढील मिलने के बाद रेड जोन के बाहर के सैलून और ब्यूटी पार्लर भी खुल गए हैं। बार्बर शॉप पर ग्राहकों की आवक बेहद कम रही। सुरक्षा के कारणों के चलते लोगों ने दूरी बनाये रखी, लेकिन इसके बाद जयपुर के कई बड़े सैलून में कर्मचारी बाकायदा पीपीई किट पहने नजर आए। शहर के मालवीय नगर स्थित सैलून पर कुछ ऐसा नजारा दिखा देखने को मिला। यहां सैलून के सभी कर्मचारी पीपीई किट पहनकर हेयरकट करते नजर आए। ग्राहक को सेवाएं देने के दौरान सुरक्षा का चक्र टूटे नहीं इसके लिए न केवल वे सैलून कर्मचारी खुद पीपीई किट पहन रहे हैं, बल्कि ग्राहकों के प्रवेश के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी रखा गया है। इसके साथ ही बार-बार सैलून को सोडियम हाइपोक्लोराइड से सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER