राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल / 10वीं -12वीं की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी

Zoom News : Feb 25, 2021, 09:07 PM
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया। दोनों ही क्लास की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 22 दिन यानी 27 मई तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 दिन यानी 29 मई तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे के टाइम पर होंगी। इस बार दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में 21.50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इससे पहले पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 20.58 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।

10वीं का टाइम टेबल:


12वीं का टाइम टेबल..


सेलेबस में 40 प्रतिशत कटौती ​​​​​​

कोरोना के चलते पढ़ाई के लिए समय कम मिला और ऐसे में बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12वीं क्लास का संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सेलेबस में लगभग 40 प्रतिशत की कमी की गई। यानी 60% सेलेबस से पेपर आएगा। वहीं, कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक में 60% स्कूल नंबर देगा, बाकी 40% के पेपर होंगे। 6,7 और 8वीं क्लास में 60% का पेपर होगा और 40% स्कूल देगा। वहीं 9 वीं से 12वीं क्लास तक में सिर्फ सेलेबस कम किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER