झालावाड़ पंचायत चुनाव / मनोहरथाना व भवानीमंडी में 20 सरपंचों के आए नतीजे

Zoom News : Jan 18, 2020, 03:46 PM
झालावाड़ | पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच और वार्ड पंच के पद के लिए शुक्रवार को प्रथम चरण में पंचायत समिति मनोहरथाना, भवानीमंडी, डग, अकलेरा की 100 ग्राम पंचायतों के 388 बूथों पर मतदान सम्पन्न हुआ। सुबह 8 बजे प्रथम चरण के मतदान का दौर प्रारंभ हुआ। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, मतदाताओं की संख्या भी बूथों पर बढ़ती गई। रात साढ़े 10 बजे तक 100 पंचायतों में से 20 पंचायतों के सरपंच के नतीजे घोषित किए गए।

कड़ाके की सर्दी के चलते शुरुआती दौर में वोटिंग की रफ्तार फीकी रही। सुबह 10 बजे तक 11 फीसदी ही वोटिंग हो पाई थी। इसमें पंचायत समिति मनोहरथाना में सुबह 10 बजे 11.26 प्रतिशत, भवानीमंडी में 12 प्रतिशत, डग में 7.94 एवं अकलेरा में 12.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। बाद में वोटर सर्दी को मात देते हुए घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पंचायत समिति मनोहरथाना में 26.16 प्रतिशत, भवानीमंडी में 29.64, डग में 20.67 एवं अकलेरा में 27.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति मनोहरथाना में 52.43 प्रतिशत, भवानीमंडी में 58.65, डग में 42.75 एवं अकलेरा में 50.54 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं शाम 5 बजे तक पंचायत समिति मनोहरथाना में लगभग 72.09 प्रतिशत, भवानीमंडी में 75.99, डग में 65.21 एवं अकलेरा में 68.44 प्रतिशत मतदान हुआ। 

                             पंचायत समिति भवानीमंडी
क्र.स. ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
1 सिलेहगढ़  रविंद्र सिंह
2 छत्रपुरा  सुशीला बाई
3 सरोद  शंभू सिंह
4 आंवली पर्वत  मेहर
5 बिस्तुनिया  मदनसिंह
6 भिलवाडी  बालीबाई
7 नारायणखेडा  गोवर्धन सिंह
8 घटोद हरीश मेहर
9 कुंडीखेड़ा  कुंता बाई 
10 सिंहपुर  लाभ कंवर
11 गुराडियाकलां  भगवती बाई
12 मिश्रौली  जगमालसिंह
13 अलावा  ओमबाई
                                 पंचायत समिति डग
क्र.स. ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
1 रावण गुराडी  भूली बाई 
2 कुंडला  राघवेंद्र सिंह
3 रनायरा  ममता मेघवाल
4 पारापीपली  मोहनबाई
                            पंचायत समिति मनोहरथाना
क्र.स. ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
1 सरेडी   पवन कुमार
2 मनोहरथाना  अलका सिकरवार
3 ठीकरिया  लाडबाई

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER