- भारत,
- 15-Oct-2024 09:45 AM IST
- (, अपडेटेड 14-Oct-2024 08:57 PM IST)
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाने वाला है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, और टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। इस सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों की नजरें उन पर रहेंगी।
रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड
रोहित शर्मा, जो अपनी लंबे हिट के लिए जाने जाते हैं, इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अगर वह सिर्फ 5 छक्के लगाते हैं, तो वह सिक्सर किंग बन जाएंगे। वर्तमान में, रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 87 छक्के जड़े हैं और वह इस मामले में भारत के लिए दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। यदि रोहित 5 छक्के लगाते हैं, तो वह सहवाग को पीछे छोड़कर इस सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।रोहित शर्मा पहले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, और अब टेस्ट फॉर्मेट में भी उनके पास टॉप पर पहुंचने का एक सुनहरा मौका है।भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- वीरेंद्र सहवाग - 91 छक्के
- रोहित शर्मा - 87 छक्के
- एमएस धोनी - 78 छक्के
- सचिन तेंदुलकर - 69 छक्के
- रवींद्र जडेजा - 66 छक्के
