बॉलीवुड / सलमान खान ट्रैक्टर चला कर खुद ही जोत रहे खेत, वायरल हो रहा है वीडियो

News18 : Jul 20, 2020, 07:22 AM
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ कोरोना के खौफ के बीच सलमान खान अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने खुद को बिजी रखने के एक बेहद नायाब तरीका खोज लिया है। सलमान खान इन दिनों जी-तोड़ मेहनत करके खेती (Farming) करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो फसल की रोपाई करते दिखाई दे रहे थे। वहीं अब एक बार फिर सलमान खान ने खेती का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान ट्रैक्टर (Tractor) से अपने खेतों को जोतते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Farminggg

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान खेती-बाड़ी में जुटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान पहले ट्रैक्टर के पीछे हल पर चढ़कर खेतों को जोत रहे हैं, इसके बाद वो खुद ट्रैक्टर चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने ये वीडियो शेयर कर लिखा- 'फार्मिंग'। इस वीडियो में सलमान धान की खेती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वो बारिश में किस तरह खेतों के काम में जुटे हैं। यहां देखें खेत की जोताई करते हुए सलमान खान का वीडियो-

हाफ पैंट पहने सिंपल अवतार में सलमान खान को खेती करते हुए देख उनके फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं। इस वीडियो पर न सिर्फ सलमान को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, बल्कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल स्थिल फार्महाउस पर रुके हुए हैं। यहीं पर वो खेती का काम भी कर रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने खेती करने के बाद थककर बैठे हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वो पूरी तरह से मिट्टी में लिपटे नजर आ रहे थे। अपनी फोटो शेयर करके सलमान ने सभी को सलाह देते हुए लिखा था - 'किसानों को सम्मान करो'।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER