बॉलीवुड / संजय कपूर ने दिया था महीप को धोखा, बोलीं- सब उतना अच्छा नहीं होता

Zoom News : Sep 02, 2022, 05:45 PM
Fabulous Lives of Bollywood Wives का नया सीजन 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के नए सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। शो में पहले की तुलना में इस बार ज्यादा ड्रामा , फाइट और शॉकिंग खुलासे देखने को मिलेंगे। महीप कपूर ने शो में अपने निजी जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में महीप कपूर ने अपने निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। महीप कपूर ने बताया कि पति संजय कपूर ने उन्हें 25 सालों की शादी के दौरान धोखा दिया है। महीप और संजय कपूर कि शादी साल 1997 में हुई, उनके दो बच्चे शनाया और जहान कपूर है।

इंटरव्यू के दौरन महीप कपूर ने बताया कि शो के दौरान अपने निजी जीवन के बारे में बात करना कठिन नहीं था। हम ने लोगों को सच दिखाने का प्रयास किया। हमारी जिंदगी में सब कुछ उतना अच्छा नहीं होता जैसा लोग समझते हैं। उतार-चढ़ाव हम सभी की जिंदगी का एक हिस्सा है। शो में आप देखेंगे की हम सभी की जिंदगी में कितने इश्यू हैं।

शो में होने वाले खुलासे के बारे में क्या संजय कपूर को पता है ? जिसके जवाब में महीप कपूर ने कहा नहीं , उन्हें भी शो देखने के दौरान ही इन बातों का पता चलेगा। शो में अपने निजी जीवन के बारे में बात करना कितना कठिन था ? जवाब में महीप कपूर कहती है ,हमारे लिए कुछ भी कठिन नहीं था ,सभी चीजें बस होती चली गई ,हमने आपस में बातें कि हम सिर्फ उस मोमेंट को खुल ज़ी रहे थे।

Booking.com

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER