- भारत,
- 05-Oct-2025 05:14 PM IST
- (, अपडेटेड 05-Oct-2025 05:52 PM IST)
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उमेदराम बेनीवाल ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस पार्टी में फिर से वापसी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जैसलमेर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने साफ तौर पर कहा, "चरित्रहीन व्यक्ति के लिए कहीं जगह नहीं है। न परिवार में जगह है, न पार्टी में।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद कुछ गलतफहमी हुई होगी और यह पार्टी का फैसला है जो वरिष्ठ नेताओं को पता है, लेकिन यह जो है सो है।
कांग्रेस नेता बेनीवाल ने व्यंगात्मक लहजे में अपनी निजी राय भी साझा की। उन्होंने कहा, "शायद पार्टी को ऐसे लोगों की कमी महसूस हो रही थी, उनके आने से वह कमी जरूर पूरी हुई होगी।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के इस फैसले के बाद जनता की जो राय सामने आ रही है, वह सभी को स्पष्ट है और उन्हें इस पर और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बेनीवाल ने सभी को पार्टी और जनभावना का सम्मान करने की सलाह भी दी।
मेवाराम जैन का निष्कासन और बहालीमेवाराम जैन को 7 जनवरी 2024 को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। लगभग 20 महीने पार्टी से बाहर रहने के बाद, अनुशासनात्मक समिति के फैसले के बाद 22 सितंबर 2025 को जैन को कांग्रेस में बहाल कर दिया गया। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में औपचारिक रूप से उन्हें फिर से शामिल किया। उनकी वापसी के बाद 26-27 सितंबर की रात को बाड़मेर, बालोतरा और बायतू में आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए गए, जिसके लिए कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
गैंगरेप मामले का विवाद20 दिसंबर 2023 को जोधपुर में एक महिला ने पूर्व विधायक मेवाराम के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित 18 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि जब मेवाराम विधायक थे, तो उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके कार्रवाई को रोका था।