बॉलीवुड / 19 साल की उम्र में पहली शादी, एक बार फिर विवाह के बंधन में बंधने जा रही है सिंगर सुनीता उपदृष्टा

Vikrant Shekhawat : Dec 07, 2020, 03:08 PM
बॉलीवुड: सुनीता उपदृष्टा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, खबरे हैं कि सुनीता ने एक बार फिर से शादी रचाने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि वो बहुत जल्द दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक शादी को लेकर सुनीता ने कोई भी ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं किया है। सुनीता उपदृष्टा दशकों से सिंगल मदर हैं और टीवी प्रोड्यूसर किरण की एक्स वाइफ रह चुकी हैं।

अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सिंगर, होस्ट और डबिंग आर्टिस्ट सुनीता ने एक निजी समारोह में एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। सुनीता ने एक मीडिया हाउस के अध्यक्ष से सगाई की। सुनीता की शादी की तारीख का ऐलान होना बाकी है।

इससे पहले सुनीता उपद्रष्टा ने महज 19 साल की उम्र में टीवी प्रोड्यूसर किरण से शादी कर ली थी। दोनों की ये शादी कुछ ही सालों चल पाई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। सुनीता उपद्रष्टा ने तेलुगु में कई गीतों की रचना की है और अपने गीतों के लिए कई राज्य पुरस्कार जीते हैं।

सुनीता उपद्रष्टा ने अपनी फिल्म सिंगिंग करियर की शुरुआत गीत 'ए वेला लो नीवु' से की थी, जिसे सिरीवनेला सीताराम शास्त्री ने लिखा था। गायक ने 1997 में कन्नड़ भूमि गीता में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्म के लिए सिंगल गाया। संगीत वादक इलैयाराजा ने इसको म्यूजिक दिया। सुनिता का हालिया गीत 'नीली नीला उर्फसम' है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER