RRR 2 Update / एसएस राजामौली ने RRR के सीक्वल पर लगाई मुहर, जानें क्या कहा

Zoom News : Apr 07, 2022, 09:53 PM
RRR 2 Update | अभिनेता राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी खेल रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और दर्शक के साथ ही साथ क्रिटिक्स भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आरआरआर के हिट होने के बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं, वहीं फैन्स भी चाहते हैं कि आरआरआर 2 भी बनाई जाए और इस पर अब फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने रिएक्ट किया है।  

ब्लॉकबस्टर साबित हुई आरआरआर

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है। फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। राजमौली, फिल्म आआरआर की सफलता से बेहद खुश हैं। राजामौली ने बताया है कि वह राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ आरआरआर का इसका सीक्वल बनाएंगे लेकिन फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा।

सीक्वल पर क्या बोले राजामौली

एसएस राजामौली ने बताया, 'हमने आआरआर 2020 में बनाई थी और अब 2022 चल रहा है। मैं अभी भी आरआरआर से पैदा हुई गर्मी से खुद को ठंडा रखने की कोशिश कर रहा हूं। पहले चीजों को ठंडा हो जाने दीजिए। मेरे लिए सीक्वल बनाना बहुत खुशी की बात होगी। सिर्फ इसलिए नहीं कि आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर क्या हासिल करेगी, बल्कि मुझे अपने दो भाइयों (राम चरण और जूनियर एनटीआर) के साथ बिताने के लिए और समय मिलेगा। यह मेरे लिए ज्यादा एक्साइटिंग होगा। लेकिन समय बीतने दीजिए। देखते हैं क्या होता है।'

1000 करोड़ से अधिक की कमाई

गौरतलब है कि फिल्म 'आरआरआर' दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है, जो इमेजनरी स्टोरी है। फिल्म में ये दोनों क्रांतिकारी ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म की कमाई अब भी जारी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER