मुंबई / सेंसेक्स 234 अंक चढ़कर 39131 पर, निफ्टी 74 प्वाइंट ऊपर 11663 पर बंद

Dainik Bhaskar : Jul 16, 2019, 04:40 PM
मुंबई. शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा। सेंसेक्स 234.33 अंक की बढ़त के साथ 39,131.04 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 277 प्वाइंट चढ़कर 39,173.89 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 74 अंक ऊपर 11,662.60 पर हुई। इंट्रा-डे में 82 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11,670.05 तक पहुंचा था।

सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 38 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई पर यस बैंक का शेयर 14% की तेजी के साथ 106.25 रुपए पर बंद हुआ। प्राइवेट इक्विटी फर्म द्वारा यस बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की दिलचस्पी की रिपोर्ट से शेयर में खरीदारी बढ़ी। बैंक बुधवार को अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे भी घोषित करेगा।

एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। रिएलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.9% तेजी आई। दूसरी ओर आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.59% नुकसान में रहा।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक जून में थोक महंगाई दर में कमी आने से बाजार में उत्साह बढ़ा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER