बॉलीवुड / सुहाना खान के साथ बहन आलिया दिबा ने शेयर की पुरानी तस्वीर, देखें फोटो

Zoom News : Dec 28, 2020, 03:14 PM
बॉलीवुड डेस्क | शाहरूख खान की बेटी सुहाना कोविड-19 के कारण ब्रेक में मुंबई और दुबई में रहने के बाद अपनी पढ़ाई के लिए वापस से न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिस्क स्कूल ऑफ द आर्ट्स में पढ़ाई करती हैं। इस बीच सुहाना की चचेरी बहन आलिया चिबा ने सुहाना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। 

सुहाना के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा,"फॉलो डिस्को बॉल।" फोटो में दोनों बहनें कैमरे के लिए पोज करती नजर आ रही हैं। सुहाना ने इसमें जीन्स के साथ एक क्रॉप टॉप पहन रखा है, वहीं आलिया काले कपड़ों में नजर आ रही हैं। 

सुहाना के इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। महामारी के दौरान भी सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती थी। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद एक मिरर सेल्फी भी पोस्ट की थी। 

इस फोटो में वो जेब्रा पैटर्न टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। फोटो में उनके नाखूनों के कलर का स्टाइल लोगों को आकर्षित कर रहा है। तस्वीर में नजर आ रहे उनके नाखूनों में से रिंग वाली उंगली का नाखून अलग ही स्टाइल में पेंट हैं, जबकि बाकी सारे नाखून काले रंग से पेंट किए गए हैं। इस फोटो पर पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिले हैं। इनमें अभिताभ बच्चन की पोती नव्या, एक्टर एली अवराम, एक्टर महीप कपूर भी शामिल हैं। 

इसके अलावा सुहाना ने एक और पोस्ट में अपनी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी और न्यूयॉर्क के स्ट्रीट्स का 'बुमरैंग' भी शेयर किया है। 

ऐसा नहीं है कि सुहाना केवल खुद की ग्लैमरस तस्वीरें ही शेयर करती हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि उन्होंने जनहित के मामलों पर अपने विचार भी रखे हैं। जैसे उन्होंने रंग और नस्ल के बारे में लिखा था। खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए और सुहाना ने बताया थी कि किस तरह उन्हें अपने बढ़ती उम्र में इससे जूझना पड़ा है। 

सुहाना ने लिखा था, “अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर उस युवा लड़की/लड़के के बारे में है जिसे बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रस्त होना पड़ता है। यहां मेरी रंग और बनावट के बारे में कुछ टिप्पणियां की गई हैं। जब मैं 12 साल की थी तब मुझे पूर्ण रूप से विकसित पुरुषों और महिलाओं द्वारा मेरी त्वचा की टोन के कारण बदसूरत बताया गया है। यह बहुत दुख की बात है कि हम सभी भारतीय हैं, हम सभी स्वत: ही सावले होते हैं। हां, हम अलग-अलग रंगों में पैदा होते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सब इंसान हैं।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER