Gold Price / सोने-चांदी की कीमतों में आई इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट, चेक करें नए रेट्स

News18 : Sep 02, 2020, 04:48 PM
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरी कीमतें और भारतीय रुपये (Indian Rupee Strong) में आई मज़बूती के चलते घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिर रही हैं। बुधवार को दिल्ली सर्राफा (Latest Gold Price ) बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 614 रुपये गिर गए। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1,799 रुपये की गिरावट आई है। -एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ग्लोबल करेंसी में उठापटक होने की वजह से सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के ताजा आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि दुनियाभर में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां (Global Manufacturing Activities) बढ़ रही हैं। ऐसे में सोने की कीमतें एक बार फिर से गिर सकती है।

सोने की नई कीमतें (Gold Price on 02 September 2020)- HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 52,928 रुपये प्रति दस ग्राम से गिरकर 52,314 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए है। इस दौरान कीमतों में 614 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में 99।9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 51500 रुपये के नीचे फिसल गए हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम  51024 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

चांदी की नई कीमतें (Silver Price on 02 September 2020)- बुधवार को सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी के दाम 73,001 रुपये से गिरकर 71,202 रुपये पर आ गए हैं। इस दौरान कीमतों में 1,799 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में चांदी के दाम गिरकर 66356 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।

अब आगे क्या- एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले कुछ दिनों तक सोने की कीमतों पर दबाव रह सकता है। क्योंकि आर्थिक आंकड़ें बेहतर हो रहे है। इसीलिए शेयर बाजारों में तेजी का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 1,970 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। डॉलर में रिकवरी से कीमतों पर दबाव है। US के अच्छे मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों से सोने पर दबाव है। US में मैन्युफैक्चरिंग 2 साल के ऊपरी स्तर पर है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER