नई दिल्ली / BJP मुख्यालय लाया गया अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, 1.30 बजे से शुरू होगा अंतिम सफर

Live Hindustan : Aug 25, 2019, 12:39 PM
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर आज लोगों के अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास कैलाश कालोन से भारतीय जनता पाटीर् मुख्यालय लाया गया। जेटली के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे सेना के वाहन से भाजपा मुख्यालय लाया गया। उनका आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व वित्त मंत्री का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रेल मंत्री पीयूष गोयल, जेटली की पत्नी और पुत्री तथा अन्य नेता उपस्थित थे। 

 भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निगम बोधघाट पर दो बजे अंतिम संस्कार होगा। 66 वर्षीय जेटली लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने दोपहर 12:07 बजे अंतिम सांस ली। जेटली को सांस लेने में तकलीफ के बाद नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।  उनका सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज भी चल रहा था। विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल उनका इलाज कर रहा था। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER