बॉलीवुड के कई सितारों को डांस सिखाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का इंतकाल हो गया है। वह 71 साल की थीं। सरोज खान ने लंबे समय तक बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने कई शानदार कलाकारों को उनकी फिल्मों के लिए डांस सिखाया। सरोज खान ने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को भी डांस सिखाया था।
सरोज खान ने शाहरुख खान को बाहें फैलाते हुए डांस स्टेप सिखाया था जो अभिनेता का सिग्नेचर स्टेप बन गया और उस स्टेप को हमने शाहरुख खान की ज्यादातर फिल्मों में देखा है। जी हां, सरोज खान ने यह डांस स्टेप शाहरुख खान को फिल्म बाजीगर के टाइट सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सिखाया था। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Thank you #SarojKhan Ma'am For The Iconic Signature Pose that Made Millions of People fall in Love With SRK. Bollywood would be Incomplete without you #Masterji @iamsrk
— Team Shah Rukh Khan Pune 🇮🇳 (@teamsrkpune) July 3, 2020
.
.
.#RIPSarojKhan #सरोज_खान #choreographer #ShahRukhKhan #Surajpancholi #RIPMasterji #COVIDー19 @teamsrkfc pic.twitter.com/n2gYXtJNRv
सरोज खान के इस वीडियो को Team Shah Rukh Khan Pune नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में सरोज खान कहती हैं, 'यह स्टेप कहां आया मैं बताती हूं। हम मॉरिशस में बाजीगर फिल्म के गाने बाजीगर ओ बाजीगर की शूटिंग कर रहे थे। इस गाने में शाहरुख सामने से चलकर आता है और अपनी शर्ट खोलकर नाम दिखाता है। तब मैंने उसे कहा कि तुम आना और ऐसे बाहें फैलाना। उसने वह किया और लोगों को पसंद आया।'
सोशल मीडिया पर सरोज खान की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब हो कि शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर साल 1993 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री काजोल और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म के अन्य गानों को भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। अपने पूरे फिल्मी सफर में सरोज खान कई सितारों के लिए कोरियोग्राफर की भूमिका निभा चुकी थीं।
आपको बता दें कि सरोज खान को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात करीब 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से बॉलीवु़ड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर सरोज खान का याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
