PM Modi: युद्धग्रस्त सूडान से भर्तियों की सकुशल वापसी का सिलसिला जारी है। आज गुरूवार को भारतीय एयरफ़ोर्स के विमान से 246 भारतियों का जत्था मुंबई पहुंचा। इस दौरान सभी के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। सभी को सुकून था कि उनकी सरकार उन्हें बुरे हालातों से निकालकर सुरक्षित उनकी जमीन पर ले आई। वहीं इससे पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को कहा कि सूडान में हालात बहुत मुश्किल बने हुए हैं। इस बीच भारत का उद्देश्य उस देश में फंसे हर भारतीय को खतरे से बाहर निकालने पर है।
'हमारा भारत देश महान है'
वहीं मुंबई पहुंचने के बाद एक बुजुर्ग महिला से मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने देश वापस सकुशल लौटकर बेहद ही खुशी है। उन्हें अब राहत महसूस हो रही है। महिला ने कहा, "हमारा भारत देश महान है। नरेंद्र मोदी हजारों वर्षों तक जीवित रहें।" उन्हें अपने वतन वापस आकर बेहद सुरक्षित महसूस हो रहा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH | Mumbai: "Our country is great. May PM Modi live for 1,000 years," says an elderly woman who has returned from Sudan pic.twitter.com/peVQaWjwM7
— ANI (@ANI) April 27, 2023
'हमें वापस लाने के लिए सेना और सरकार ने सबकुछ किया'
वहीं एक अन्य बुजुर्ग ने कहा कि सूडान में हम सभी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हमें नहीं पता था कि हम कभी अपने देश वापस लौट भी सकेंगे या नहीं। लेकिन हमारी सरकार और वायुसेना ने यह कर दिखाया। उन्होंने कहा कि वायुसेना ने हमारी वतन वापसी के लिए सभी काम किए। उन्होंने हमारे खाने आदि का भी इंतजाम किया।
