देश / Lockdown में डेढ़ करोड़ फूड पैकेट और 605 टन राशन बांटने के बाद आज बंद हो जाएगी यह Helpline

News18 : Jun 10, 2020, 10:03 AM
नई दिल्ली। मार्च में लॉकडाउन (Lockdown) शुरु होते ही जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए एक हैल्पलाइन (Helpline) सामने आई थी। हैल्पलाइन पर एक फोन करने के तुरंत बाद जरूरत के हिसाब से कुक्ड फूड पैकेट (food packets) या राशन किट पहुंचाई जा रही थी। इतना ही नहीं सीनियर सिटीजन, बीमार और माइग्रेंट मजदूरों (Migrant labour) की मदद भी इसी हैल्पलाइन की मदद से की गई।

आपको यह सुनकर ताज्जुब होगा कि लॉकडाउन में लगातार डयूटी करने वाली दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ही इस हैल्पलाइन को चला रही थी। अब जब लॉकडाउन में तमाम तरह की छूट दी जा रही हैं तो पुलिस अफसर 11 हफ्तों तक हैल्पलाइन को चलाने के बाद आज बंद करने जा रहे हैं।


खाना खिलाने के साथ ही यह काम भी किए हैल्पलाइन ने

डीसीपी आसिफ मोहम्मद अली ने बताया कि दिल्ली पुलिस को दिल्ली के अलग-अलग इलाको से मदद के 54 हज़ार कॉल्स आईं। कुल 1।45 करोड़ फ़ूड पैकेट जरूरतमंद लोगों को बांटे गए। 605 टन सूखा राशन जरूरतमं लोगों को एक एक फोन कॉल मिलने के बाद बांटा गया। 100 से ज्यादा बुजुर्गों की हर तरह से मदद की गई।

पूरी दिल्ली में फ़ूड डिलीवरी नेटवर्क चलाया गया ताकि हर जरूतमंद को खाना मिल सके। जो परिवार घर नही गए ऐसे 600 लोगों के लिए दिल्ली में इंतज़ाम कराए गए। 400 लोगों के घरों में लॉकडाउन के दौरान कोई न होने पर मदद की गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 15 जिलों के पुलिस अधिकारियों ने मदद करने वाली सामाजिक संस्थाओं के साथ लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद की।

खो-खो टीम की कप्तान को भी पहुंचाई मदद

लॉकडाउन के दौरान भारतीय खो खो टीम की कप्तान रहीं नसरीन शेख के पिता बर्तन बेचकर घर का खर्च चला रहे थे। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वह राशन का खर्च भी नहीं उठा पा रहे थे। दिल्ली में रहने वाली नसरीन ने मदद की गुहार लगाई थी।

उनकी अपील के बाद दिल्ली पुलिस उनकी मदद के लिए आगे आई है। नसरीन ने एशियाई चैम्पियनशिप और दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप (South Asian Championship) में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। इस युवा खिलाड़ी ने भारत में 40 चैम्पियनशिप खिताब जीते हैं। शकूरपुर मे रहने वाली नसरीन के घर पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने उनकी मदद की है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER