Third Grade Teacher / तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी, कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती का शेड्यूल

Zoom News : Feb 16, 2023, 07:54 PM
Third Grade Teacher: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है. कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जारी किया. 25 फरवरी से 1 मार्च तक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी.  शिक्षक भर्ती L1 और L2 के लिए  भर्ती परीक्षा होगी. 7 संभाग, 4 जिलों समेत 11 जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी. सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए. 

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी हुए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार Rajasthan Third Grade Teacher भर्ती परीक्षा कुल 9 पारियों में दिनांक 25, 26, 27, 28, फरवरी और 1 मार्च 2023 को आयोजित होगी। 25 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक यह परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी, और बची हुई एक पारी दिनांक 1 मार्च 2023 को आयोजित होगी। इसमें प्रथम पारी सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक चलेगी और द्वितीय पारी 3:00 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद आवेदक अब‌ Rajasthan Third Grade Teacher Admit Card 2023 का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा नोटिस जारी करते हुए यह बताया गया है कि राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2023 17 फरवरी 2023 को जारी कर दिए जाएंगे, जिसके बाद अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र अपनी एसएसओ आईडी और कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जैसे ही Rajasthan Third Grade Teacher Admit Card 2023 जारी होंगे हमारे द्वारा यह सूचना अपडेट कर दी जाएगी एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER