देश / जम्मू-कश्मीर के सांबा में सीमा पर मिली सुरंग, बोरियों ने खोली पाकिस्तान की घिनौनी साजिश की पोल

AMAR UJALA : Aug 29, 2020, 07:08 PM
सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड की सीमा पर एक सुरंग मिली है। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने जेसीबी मशीन से खुदाई का काम शुरू कर दिया है। सीमा से पचास मीटर दूर मिली इस सुरंग में पाकिस्तान निर्मित बोरियां बरामद हुई हैं। जिनमें बालू (रेत) भरी हुई थी। बता दें कि इससे पहले भी सीमा से सटे कई इलाकों में सुरंग मिल चुकी हैं।

बीएसएफ आईजी जम्मू, एनएस जम्वाल ने कहा कि हमें सांबा क्षेत्र में एक सुरंग के बारे में इनपुट मिल रहे थे। एक विशेष टीम को कल सुरंग मिली। यह सुरंग शून्य रेखा से लगभग 150 गज लंबी है। सुरंग के मुहाने को सैंडबैग द्वारा बंद किया गया था।

सैंडबैग पर पाकिस्तान निर्मित होने के प्रमाण हैं। जोकि स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इसमें पाकिस्तानी साजिश है। जिसे इंजीनियरिंग प्रयासों के साथ खोदा गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स और अन्य एजेंसियों की सहमति और अनुमोदन के बिना, इतनी बड़ी सुरंग का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER