Special / मां के लिए खाना बनाती दो साल की नताली, वायरल हुआ यह क्यूट वीडियो

Zoom News : Sep 17, 2022, 10:25 PM
Special | इंटरनेट पर एक बच्ची का अपनी मां के लिए स्पेशल भोजन तैयार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को बच्ची की मां ब्रूना फावा ने 29 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, लेकिन अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। फावा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, लड़की का नाम नताली है और वह दो साल की है।

वायरल क्लिप में दो साल की नताली सब्जियों को काटकर बॉयलर में डालने के साथ दिख रही है। खाना बनाते समय वह सब्जी की ट्रे में रखी गाजर को खाते हुए भी दिखती है। नताली का यह व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। 

वीडियो में आगे नताली चिकन को क्यूट तरीके से टिकटिकटिकटिक आवाज के साथ काटने की कोशिश करते दिखती है। इस बीच वो माइक्रोवेव में चावल भी रखती है। इसके बाद नताली को उबली हुई सब्जियों पर तेल डालते हुए देखा जा सकता है। फिर वीडियो के अगले दृश्य में आप नताली को अपनी मां के साथ डिनर का आनंद लेते हुए देख सकते हैं।

पोस्ट के कैप्शन में नताली की मां ने लिखा है, "मैं अपने प्राइवेट शेफ की परवरिश के इस पल का इंतजार कर रही थी। रात का खाना वाकई स्वादिष्ट था।" वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इसे 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने नताली की तारीफ की है। 

एक यूजर ने लिखा, "वाह !! बिल्कुल अद्भुत! मेरे बच्चे 6 और 8 साल के हैं और मुश्किल से खुद के लिए मक्खन वाला टोस्ट बना सकते हैं।"  एक यूजर ने टिप्पणी की, "*टिकिटिकिटिकी* यह इंस्टा पर मेरी सबसे पसंदीदा बच्ची है।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER