देश / केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शाकंभरी माता मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा एनआरसी का विरोध कर रहे लोग है नासमझ

Zoom News : Dec 31, 2019, 02:49 PM
झुन्झुनू: केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीकेसिंह ने झुन्झुनू के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शाकंभरी मंदिर आये और पूजा अर्चना की और धोक लगाई। सिंह ने माता के दरबार में  सपरिवार पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की। 

पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि मां शाकंभरी उनकी कुलदेवी हैं। इस वजह से इस शक्तिपीठ से गहरा लगाव और आस्था है। एनआरसी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री वीकेसिंह ने कहा कि कुछ लोग गुमराह होकर विरोध कर रहे हैं। जो व्यक्ति भारत में पैदा हुआ है वो भारत की नागरिकता का अधिकार रखता है। इस एक्ट के माध्यम से कुछ लोग सिर्फ बहकाने का काम कर रहे हैं, जिनका एजेंडा भारत में अस्थिरता फैलाना और देश को पीछे खींचने का है। इसमें समाज के किसी भी वर्ग को ठेस पहुँचाने जैसा कुछ नहीं है। शाकंभरी माता के दरबार में पं. पवन शर्मा ने सिंह परिवार को माता का दुपट्टा ओढ़ाया। केंद्रीय राज्यमंत्री सिंह इसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER