बॉलीवुड / क्या रश्मिका से शादी करने वाले हैं विजय देवरकोंडा? एक्टर ने बताया सच

Zoom News : Feb 22, 2022, 06:48 AM
बॉलीवुड | ‘पुष्पा’ फेम रश्मिका मंदाना हर दिल की धड़कन बन गई हैं। खासकर ‘पुष्पा’ के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। हाल ही में ऐसी चर्चा चली कि रश्मिका मंदाना और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा रिलेशनशिप में हैं और वे शादी करने वाले हैं। दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया था। कयास लगाए जाने लगे कि दोनों इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। अब इस पूरे मामले पर विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है और ट्वीट कर इन खबरों का सच बताया है। विजय का कहना है कि ये बकवास है जैसा कि हमेशा होता आया है।

विजय का ट्वीट वायरल

रश्मिका और विजय के अफेयर की खबरें पहले भी आती रही हैं। दोनों ने साथ में दो सुपरहिट फिल्में ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ की हैं। स्क्रीन पर फैन्स उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। यही नहीं पपराजी ने उन्हें कई बार अपने कैमरों में कैद किया। ऐसे में जब यह अफवाह उड़ने लगी तो विजय ने ट्वीट किया,  ‘As usual nonsense… Don’t we just... ❤ da news.’ विजय ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा साफ है कि वे ऐसी खबरों को बकवास बता रहे हैं। उनका यह ट्वीट वायरल हो गया है।

किन फिल्मों में कर रहे काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन थ्रिलर ‘लाइगर’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे हैं। दूसरी ओर रश्मिका मंदाना इस वक्त ‘पुष्पा’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। उन्हें पिछले महीने मुंबई में करण जौहर के साथ देखा गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER