मुंबई। हाल ही में बच्चन परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इसके बाद जब परिवार के सभी सदस्यों को फाइनल कोरोना टेस्ट हुआ तो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं इस खबर के बाद हर कोई बच्चन परिवार के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या और उनकी बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर को रीट्वीट करते हुए विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने भी उनके लिए दुआ मांगी है।
Our prayers for the well being and quick recovery of the family🙏 https://t.co/23BEckqTLa
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) July 12, 2020
बच्चन फैमिली तक कोरोना पहुंचने के बाद परिवार के 4 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हर कोई उनके लिए दुआएं करता दिख रहा है। हाल ही में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने फिल्मफेयर के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है। इस रीट्वीट के साथ विवेक ओबेरॉय ने अपने पोस्ट में लिखा- 'हम सभी पूरे परिवार के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करेंगे'।
वहीं सिर्फ विवेक ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए कई सेलेब्रिटीज ने बच्चन फैमिली के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए बच्चन फैमिली के सभी सदस्यों को कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं। ऐसे में रिवकरी की रफ्तार तेज होने के चांसेस भी ज्यादा है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट को देखकर सोशल मीडिया पर सभी के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- 'वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार। मेरे लिए ये मुमकिन नहीं हो पाएगा कि आपने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के लिए जो प्रार्थनाएं की हैं उन पर मैं प्रतिक्रिया दे पाऊं लेकिन मैं हाथ जोड़कर सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि आप सभी के प्यार और मोहब्बत का शुक्रिया'।
