चूरू पंचायत चुनाव / सुजानगढ़-बीदासर में मतदाताओं ने चुनी गांवों की सरकार

Zoom News : Jan 18, 2020, 12:06 PM
Churu Panchayat Chunav | पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत सुजानगढ़-बीदासर में सरपंच-वार्डपंचों के लिए शुक्रवार को वोट पड़े। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह रहा। सुजानगढ़ में 81.92 व बीदासर में 85.83 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई। सुजानगढ़ में 133 व बीदासर में 102 सरपंच उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोट डाले। उपसरपंच का चुनाव शनिवार को होगा।

सुबह तेज सर्दी के चलते मतदान धीमी गति से शुरू हुआ। तेज धूप खिलने के बाद करीब 11 बजे मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। दोनों जगह पांच बजे बाद मतदाताओं के बूथों में प्रवेश के चलते कई ग्राम पंचायतों में शाम साढ़े छह बजे तक मतदान जारी था। सुजानगढ़ में बाघसरा आथूणा, रणधीसर, सालासर, जैतासर, भीमसर, मालासी में देर शाम तक वोटिंग जारी रही, वहीं गुलेरिया, मालासी, चरला में साढ़े पांच बजे तक मतदान चला। सुजानगढ़ की 34 ग्राम पंचायतों के लिए 348 वार्डों के लिए 145 व बीदासर की 27 ग्राम पंचायतों के लिए 283 वार्डों के लिए 118 बूथों पर वोटिंग हुई। नए परिसिमन के चलते सुजानगढ़ की नई पांच ग्राम पंचायत मगरासर, न्यामा, धातरी, गेडाप व कोलासर और बीदासर में ढाणी स्वामीयान, सारंगसर, ज्याक, बेरासर, रेडा में पहली बार सरपंच चुने गए। सुजानगढ़ पंचायत समिति में 239 पंचों का निर्विरोध निर्वाचन होने के चलते 109 वार्डों में पंचों के लिए मतदान हुआ, वहीं बीदासर पंचायत समिति में 184 पंचों के निर्विरोध निर्वाचन के चलते 99 पंचों के लिए वोट पड़े। गांव रणधीसर में शाम सात बजे तक व मालासी में 6.40 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली।

                                     पंचायत समिति सुजानगढ़
क्र.स. ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
1 न्यामा  धनेश कुमार
2 खारिया कनीराम सुबीता नहलिया
3 लोढ़सर  कन्हैयालाल शर्मा
4 गुडावड़ी  मंजूदेवी 
5 गेडाप संतुदेवी
6 सारोिठया  परमादेवी
7 भानीसरिया तेज रेखादेवी 
8 राजियासर मीठा पवनसिंह
9 जीली हरदेवाराम
10 मगरासर संतोष 
11 मलसीसर मुकेश
12 कानूता भगवती देवी
13 मूंदड़ा तीजूदेवी
14 आबसर  िगरधारीलाल
15 जैतासर भीकाराम
16 खुड़ी नवीन कुमार
17 कोलासर ज्वाला कंवर
18 बोबासर बीदावतार सुरज्ञान कंवर
19 बड़ावर  दुर्गेश कंवर
20 भाषीणा  रामकरण चैधरी
21 धातरी  संजू नायक
22 भींमसर प्रियंका मेघवाल
23 हरासर राजेन्द्रसिंह
24 मुरड़ाकिया गणपति देवी
25 मालासी विश्वजीत कस्वा
26 सालासर  गीता देवी 
27 नौरंगसर चन्द्रीदेवी
28 गोपालपुरा  सविता राठी
29 गुलेिरया  उच्छब कंवर
30 चरला संतोष
31 शोभासर  बशीरा बानो
32 बाघसरा आथूणा केशरा राम
33 जोगलिया दीनदयाल 
34 रणधीसर रामप्यारी
                                    पंचायत समिति बीदासर
क्र.स. ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
1 अमरसर रूखमा
2 बालेरा सुरेन्द्र सिंह
3 बाढसर प्रभु सिंह
4 ढ़ढ़ेरू भामूवान सुरेश खेरिया
5 ढाणी कालेरान धर्मवीर
6 ढ़ाणी स्वामियान हीरा देवी
7 दूंकर  ग्यानु देवी
8 घंटियाल बड़ी नाथूसिंह
9 लालगढ़ संतोष
10 रेड़ा  गजू कंवर
11 उडवाला रामेश्वरलाल
12 ऊंटालड़ रामप्यारी
13 बैरासर  रामी दुसाद
14 गिरवरसर द्रोपदी
15 जोगलसर संतोष 
16 लुहारा नरेन्द्र सिंह
17 सडू छोटी जीतू सिंह 
18 सारंगसर विक्रमसिंह
19 पारेवड़ा मूलचंद
20 कल्याणसर विकास सारण
21 कातर छोटी ग्यारसी देवी
22 बम्बू  पूनमचंद
23 ज्याक भंवरलाल मायल
24 ईयारा हीरा देवी
25 चाड़वास  कांता देवी 
26 तेहनदेसर मोहन कंवर
27 सांडवा संजय कुमार

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER