हादसा / राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आई महिला और दो बेटियां, नशे की हालात में घर पर था पति

राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों को मालगाड़ी की चपेट में आ गई, इसमें सभी की मौत हो गई। ब्यावर थाने के एसएचओ संजय ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना का।महिला का नाम माया भोपा था, इसकी उम्र 30 साल थी। घटना के समय वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ थी।

राजस्थान के अजमेर जिले में  मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों को मालगाड़ी की चपेट में आ गई, इसमें सभी की मौत हो गई। ब्यावर थाने के एसएचओ संजय ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना का।

महिला का नाम माया भोपा था, इसकी उम्र 30 साल थी। घटना के समय वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ थी। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल की उम्र के बेटे को कोई चोट नहीं आई, जबकि बेटियों समेत तीनों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वे जयपुर जिले के दूदू के रहने वाले थे और वर्तमान में ब्यावर इलाके में एक झोपड़ी में रह रहे थे।

एसएचओ संजय ने कहा कि जब पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर उसके पति का पता लगाया, तो वह घर पर नशे की हालत में मिला। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों को मामले की सूचना दी गई और शवों को ब्यावर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER