महाराष्ट्र / मुंबई के कोविड-19 केयर अस्पताल में आग लगने से 2 लोगों की हुई मौत

Zoom News : Mar 26, 2021, 11:59 AM
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित सनराइज मॉल में बने कोविड अस्पताल में गुरुवार को रात 12 बजे के करीब आग लग गई थी। शुरुआत में इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन अब आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया है। अब भी फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की जा रही है। यहां 76 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के लिए एडमिट थे। आग लगने पर आनन--फानन में उन्हें शिफ्ट  किया गया। 

दरअसल मॉल की तीसरी मंजिल पर अस्पताल चल रहा था। इस बीच बीजेपी का कहना है कि यहां कोविड-19 अस्पताल चलाने के लिए एनओसी नहीं ली गई थी।  पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में 76 कोरोना संक्रमित थे, जो एक मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। 

आज की घटना के बारे में बोलते हुए मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER