आज की ताजा खबर LIVE / गोविंद सिंह डोटासरा बोले- जगदीप धनखड़ और ओम बिरला शर्मसार कर रहे

गोविंद सिंह डोटासरा बोले- जगदीप धनखड़ और ओम बिरला शर्मसार कर रहे

22 Dec 2023 07:45 PM
गोविंद सिंह डोटासरा बोले- जगदीप धनखड़ और ओम बिरला शर्मसार कर रहे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सांसदों के निलंबन से जुड़े मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ पर हमला बोला है। कहा- राजस्थान के ये दोनों लाल आज शर्मसार कर रहे हैं। डोटासरा ने देश में आगे चुनाव होने पर ही सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पता नहीं आगे चुनाव होंगे या नहीं। डोटासरा सांसदों के निलंबन के खिलाफ जयपुर में शहीद स्मारक पर कांग्रेस के धरने में बोल रहे थे।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- जब लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति राजस्थान से बने थे तो हमें गर्व हुआ था। राजस्थान के लोगों को लगा था कि हमारे यहां के हैं। चाहे किसी दल के हों, हम सब ने सहयोग दिया था। हमें लगा था कि वे संसद में देश के लोगों की आवाज उठाने वालों के लिए भूमिका निभाएंगे, लेकिन आज हमें बड़ी तकलीफ हो रही है।


हमें दुख हो रहा है। शर्म से हमारा सिर झुक रहा है कि आज राजस्थान के वह दोनों लाल, जिनको हमने सर आंखों पर बिठाकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजस्थान की विधानसभा में भी सम्मान दिया था। वे दोनों शर्मसार कर रहे हैं। पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है कि हिंदुस्तान में हो क्या रहा है? भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत माना जाता है। आज तमाशा बना कर रखा है।


22 Dec 2023 07:44 PM
महाराष्ट्र में 23 सीटों पर ठाकरे गुट चुनाव लड़ेगा : संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आज शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर चुनाव लड़ेगी. राउत ने कहा कि इस हफ्ते के शुरू में दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी.


22 Dec 2023 07:43 PM
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹39.50 घटे

ऑयल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार से कॉमर्शियल कुकिंग गैस (LPG) सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत 39.50 रुपए कम कर दी है। इंटरनेशनल बेंचमार्क यानी अंतरराष्ट्रीय मानकों में नरमी के चलते यह कटौती हुई है। इससे पहले राज्य के स्वामित्व वाली ऑयल कंपनियों ने 1 दिसंबर को कॉमर्शियल LPG की कीमत में 21 रुपए की बढ़ोतरी की थी।


दिल्ली में कॉमर्शियल LPG की कीमत ₹1,757

ऑयल कंपनियों ने प्राइस नोटिफिकेशन में कहा कि होटल और रेस्टोरेंट जैसे कई प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल LPG की कीमत अब दिल्ली में घटकर 1,757 रुपए (19 किलोग्राम सिलेंडर) हो गई है, जो पहले 1,796.50 रुपए थी।


22 Dec 2023 07:42 PM
विराट कोहली पारिवारिक कारणों से भारत लौटे

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली पारिवारिक कारणों से साउथ अफ्रीका से भारत लौट आए हैं। BCCI के एक सूत्र ने शुक्रवार को PTI को बताया, कोहली 26 दिसंबर से सेंचूरियन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका लौट सकते हैं।


वहीं ऋतुराज गायकवाड दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ियों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन बताया गया है कि चोट के कारण गायकवाड को बाहर किया गया है।


22 Dec 2023 07:40 PM
युवती के ब्रेस्ट से निकाली 13 किलो की गांठ

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) में एक युवती के ब्रेस्ट से 13 किलो की गांठ निकाली गई है। ये एसएमएस में हुई ब्रेस्ट सर्जरी की सबसे बड़ी गांठ बताई जा रही है। इससे पहले इसी साल एक युवती के ब्रेस्ट से 12 किलोग्राम की गांठ निकाली गई थी।


एसएमएस के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया- धौलपुर के रहने वाली मरीज सानिया (परिवर्तित नाम) के दाएं ब्रेस्ट में करीब 6 महीने से बड़ी गांठ थी। इसकी वजह से मरीज की छाती और दाएं कंधे में अत्याधिक दर्द रहता था। इसके लिए उन्होंने आगरा, ग्वालियर, भरतपुर समेत कई जिलों के हॉस्पिटल में दिखाया। इतनी बड़ी गांठ को निकालने से सबने मना कर दिया। आखिर में एसएमएस आने की सलाह दी।


22 Dec 2023 07:39 PM
कोरोना से जयपुर में एक महीने का बच्चा संक्रमित

कोरोना का JN.1 वैरिएंट भारत में तेजी से फैल रहा है। 21 दिसंबर तक इसके 22 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 640 मामले दर्ज किए गए हैं। एक शख्स की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2 हजार 997 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 669 था।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अकेले केरल में 2 हजार 606 एक्टिव मामले हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। यहां 21 दिसंबर को कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। जयपुर में एक महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका इलाज चल रहा है।


कर्नाटक में कोविड के 105, महाराष्ट्र में 53 और गुजरात में 32 मामले हैं। UP के नोएडा में कई महीनों के बाद एक पॉजिटिव मरीज मिला है। डॉक्टर ने बताया कि 54 साल का मरीज हाल ही में नेपाल गया था। वह हरियाणा के गुरुग्राम में काम करता है।


22 Dec 2023 07:38 PM
दिल्ली-NCR में बीएस -3 पेट्रोल गाड़ियों पर रोक

राजधानी दिल्ली में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच दिल्ली-एनसीआर में बीएस-3 पेट्रोल, बीएस -4 डीजल चार पहिया वाहनों पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है


22 Dec 2023 07:37 PM
बजरंग पूनिया का यह निजी फैसलाः सूत्र, खेल मंत्रालय

दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने आज बृजभूषण सिंह मामले पर बड़ा ऐलान करते हुए पद्म श्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया, इस पर खेल मंत्रालय से जुड़े सूत्र ने बताया कि पद्मश्री लौटाना बजरंग पूनिया का निजी फैसला है. डब्ल्यूएफआई के चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं. हम पूनिया से पद्मश्री लौटाने के फैसले को पलटने के लिए समझाने का प्रयास करेंगे.


22 Dec 2023 07:58 AM
तेलंगाना: रंगा रेड्डी के राजेंद्र नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

तेलंगाना: रंगा रेड्डी के राजेंद्र नगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है


22 Dec 2023 07:51 AM
जेपी नड्डा ने बीजेपी की बड़ी बैठक बुलाई

जेपी नड्डा ने 22 से 23 दिसंबर को बीजेपी की बड़ी बैठक बुलाई है. बैठक में लोकसभा चुनाव में 325 सीटों पर विजय लक्ष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.


22 Dec 2023 07:46 AM
जयपुर में आज से 50 अरब की ज्वेलरी वाला शो

देश का दूसरा सबसे बड़ा ज्वैलरी शाे शुक्रवार से सीतापुरा कंवेंशन सेंटर में शुरू हाेगा। चार दिवसीय इस शाे में इस बार सबसे ज्यादा करीब 1100 स्टाॅल्स पर ज्वेलरी प्रदर्शित हाेगी। बीते साल से करीब 200 ज्यादा...। ज्वेलर्स के मुताबिक एक स्टाॅल पर 3 से पांच कराेड़ तक ज्वैलरी क़र महंगे रत्न शाेकेस हाेंगे। यानी पूरा पांडाल 40 अरब से 50 अरब का।


इसलिए लूव्र म्यूजियम (पेरिस) की तर्ज पर थ्री लेयर की सुरक्षा की गई है। एक पेन भी चोरी हुआ तो कैमरे की निगाह से नहीं बच पाएगा। एमरल्ड स्टाेन याेर स्टाेरी थीम पर सजने वाले इस शाे में आधे स्टाॅल पर पन्ने-रत्न की चमक दिखेगी।


यहां एक ही कंवेंशन सेंटर में अरबाें की ज्वेलरी सजेगी। यहां एक कंवेंशन में इतने ज्वेलर का क्रिएशन और धरोहर चार दिन रहेगी लेकिन सुरक्षा के इंतजाम ऐसे कि बीते 20 साल में अगर एक पेन या केलकूलर भी गुम हुआ तो 24 घंटे में कैमरे की मदद से मिल गया।


ज्वेलरी शो के डायरेक्ट महावीर शर्मा के मुताबिक, पूरा शो और लॉकर एरिया थ्री लेयर सुरक्षा चक्र के बीच बनाया गया है। सुरक्षा चक्र पेरिस के लूव्र म्यूजियम की तरह रहेगी। वहां पिकोसा, मोनालीसा, लियोनार्डो द विंची जैसी करोड़ों की कीमत वाली पेंटिग शोकेस की गई है।


शर्मा के मुताबिक यहां एयरपोर्ट की तरह डीएफएमडी यानी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और एचएचएमडी यानी हैंड हेल्ड मेटल डिडक्टर से ज्वैलरी को लॉकर से जमा किया जाता है। ज्वेलरी के कंटेनर या सूटकेस को स्कैन किया जाता है। ट्रिपल जेड सिक्योरिटी में ज्वेलरी चार दिन रहेगी। बीते सालों के मुकाबले बेहतर नाइट विजन कैमरे की कंपनी को हायर किया गया है।


अगर शो को दायरा बढ़ा है तो कैमरे भी बढ़कर 350 हो गए हैं। वहीं करीब 400 सुरक्षा गार्ड 24 घंटे तैनात रहेंगे। सरकारी पुलिस ओर निजी गनमैन के 20 लोग लॉकर की सुरक्षा करेंगे। शो के बाहर रोड पर 12 पुलिस वालों की पूरे ह​थियार के साथ हमेशा गश्त चलती रहेगी।


22 Dec 2023 07:45 AM
दंपती की जगह पढ़ा रहे 3 फर्जी टीचर गिरफ्तार

हेड मास्टर और उसकी टीचर पत्नी की जगह स्कूल में पढ़ा रहे 3 फर्जी शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई सालों से चल रहे इस खेल का पर्दाफाश गुरुवार को उस समय हुआ जब पुलिस और शिक्षा विभाग टीम ने स्कूल पर छापामारी की। आरोपी टीचर दंपती सरकार से हर महीने डेढ़ लाख रुपए से अधिक वेतन उठाते थे और इनको 15 हजार रुपए महीना देते थे। मामला बारां सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का है।


22 Dec 2023 07:36 AM
राजौरी में सेना पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। दोपहर करीब 3:45 बजे हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए। हादसे में 2 जवान घायल भी हुए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।


सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवानों और आतंकियों के बीच आमने-सामने लड़ाई हुई। शहीद हुए सैनिकों में दो के शव क्षत-विक्षत मिले। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। साथ ही यह भी संभावना है कि आतंकियों ने सैनिकों को शहीद करके उनके हथियार लूट लिए।


सूत्रों के मुताबिक, यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ है। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट आज हो पाया, जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था।


22 Dec 2023 07:35 AM
राजौरी में सेना पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। दोपहर करीब 3:45 बजे हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए। हादसे में 2 जवान घायल भी हुए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।


सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवानों और आतंकियों के बीच आमने-सामने लड़ाई हुई। शहीद हुए सैनिकों में दो के शव क्षत-विक्षत मिले। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। साथ ही यह भी संभावना है कि आतंकियों ने सैनिकों को शहीद करके उनके हथियार लूट लिए।


सूत्रों के मुताबिक, यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ है। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट आज हो पाया, जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER