जयपुर नगर निगम आम चुनाव / हेरिटेज में 55 एवं ग्रेटर में 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट, 543 नाम निर्देशन पत्र सही

Zoom News : Oct 21, 2020, 08:44 AM
जयपुर,  जयपुर नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर के आम चुनाव 2020 के अन्तर्गत मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि संवीक्षा के बाद नगर निगम जयपुर हैरिटेज में 100 वार्डों में कुल 55 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट हुए हैं एवं कुल 543 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं।

कुल 508 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं।  नेहरा ने बताया कि जयपुर नगर निगम गे्रेटर के कुल 150 वार्डों में कुल 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट हुए हैं एवं कुल 874 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं। कुल 822 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही मिले हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER