बॉलीवुड / अनुष्का ने फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, विराट बोले- इस फ्रेम में मेरी दुनिया है

AajTak : Sep 13, 2020, 09:36 PM
बॉलीवुड डेस्क | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनाउंस किया था कि उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है। अनुष्का और विराट ने उस दौरान एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आईं थीं। अनुष्का ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। अनुष्का ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया जिस पर विराट कोहली ने भी कमेंट किया।

अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- आपके भीतर निर्मित हो रहे एक जीवन को अनुभव करने से अधिक वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो असल में और क्या है? इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए विराट ने लिखा- इस एक फ्रेम में मेरी दुनिया मौजूद है। 

बता दें कि अनुष्का और विराट के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। अनुष्का ने बताया था कि विराट मैदान पर भले ही कितने एग्रेसिव क्यों ना हों, लेकिन घर में वो बहुत कूल हैं वही विराट ने अक्सर कहा है कि अनुष्का के चलते उनकी लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं और शादी करने के बाद वे इंसान के तौर पर भी बेहतर हुए हैं। साल 2017 में दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली थी। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए थे।

विराट के साथ यूएई में हैं अनुष्का 

गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक किया जा रहा है। विराट कोहली भी अपनी टीम आरसीबी के साथ कड़ी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट के सहारे बताया था कि वे पांच महीनों बाद क्रिकेट फील्ड पर उतरे हैं और ये बेहतरीन फीलिंग है। विराट के साथ ही अनुष्का भी यूएई में है। विराट और अनुष्का ने केक काटकर जश्न भी मनाया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER