देश / जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट घायल

Zoom News : Jan 25, 2021, 08:55 PM
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना एक ध्रुव हेलीकाप्टर  दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले हेलीकाप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। 

शाम साढ़े छह बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिल रही है। जिसके बाद इसे सैन्य क्षेत्र में लैंड करवाने का प्रयास किया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकाप्टर हाई ट्रांस्मिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा। इसके बाद हेलीकाप्टर ने आग पकड़ ली। हेलीकाप्टर में सवार दोनों घायल पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER