Ladakh News / लद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आई सेना की टुकड़ी, एक जवान हुआ शहीद, तीन लापता

Vikrant Shekhawat : Oct 10, 2023, 07:21 AM
Ladakh News: लद्दाख के माउंट कुन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई जबकि तीन जवान लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मृत जवान का शव बरामद कर लिया गया है। लापता तीन जवान बर्फ में फंसे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक लद्दाख स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) और भारतीय सेना के आर्मी एडवेंचर विंग से जुड़े लोग माउंट कुन के पास नियमित प्रशिक्षण की गतिविधियों में लगे हुए थे। इसी दौरान करीब 40 लोगों का एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 

इस दौरान सेना के चार जवान बर्फ में फंस गए। एक जवान की मौत हो गई जबकि बाकी के तीन जवानों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के बावजूद बर्फ में फंसे जवानों को निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER