बॉलीवुड / बेबी रहम करो यार: दीपिका पादुकोण के हालिया फोटोशूट पर रणवीर सिंह

Live Hindustan : Mar 10, 2020, 08:57 AM
बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है जो कि काफी बोल्ड है। दीपिका पादुकोण की ये फोटो देखकर रणवीर सिंह खुद को उनकी फोटो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए। खूबसूरती की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह ने पत्नी से रहम की मांग की है। 

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने मोनोकिनी पहनकर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है। दीपिका को समुद्र किनारे रिलैक्स करता देख रणवीर सिंह खुद को उनकी फोटो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए और लिखा ‘बेबी रहम करो यार’। कई लोगों को रणवीर सिंह का यह कमेंट काफी मजेदार लगा तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

एक यूजर ने लिखा, ‘खुद की बीवी को लाइन मारने वाला शख्स’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि आपसे भी यही निवेदन है कि आप भी हम सभी पर रहम करो।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित है। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER