बॉलीवुड / सगे बाप-बेटे संग रोमांस कर चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, हेमा मालिनी से लेकर श्रीदेवी तक शामिल

AMAR UJALA : Jul 05, 2020, 11:58 PM

बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। बात हम बीते जमाने की करें या आज के जमाने की। तो वहीं बॉलीवुड में अभिनेता भी एक से बढ़कर एक हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जादू ना केवल अपने जमाने के अभिनेता बल्कि उनके बेटों पर भी चलाया है। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगें जिन्होंने फिल्मों में असल जिंदगी के बाप और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया है।

जया प्रदा

गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री जया प्रदा इस लिस्ट में सबसे पहले आती हैं। जया प्रदा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जया प्रदा ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ गंगा तेरे देश में, शहजादे, फरिश्ते जैसी फिल्मों में रोमांस किया है। तो वहीं उन्होंने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ भी वीरता और जबरदस्त जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने हुस्न और डांस से सभी को दीवाना बना रखा है। माधुरी ने फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ रोमांस किया। इसके बाद वो उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में भी नजर आईं।

डिंपल कपाड़िया

सिर्फ माधुरी दीक्षित ही नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया ने भी विनोद खन्ना और उनके बेटे के साथ फिल्म में इश्क लड़ाया है। डिंपल ने विनोद खन्ना के साथ खून का कर्ज, बटवारा, लेकिन जैसी कई फिल्में की हैं। तो वहीं उन्होंने विनोद के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म दिल चाहता है में रोमांच किया था। फिल्म से दोनों के किरदार को अब तक खूब याद किया जाता है।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने राज कपूर साहब  के साथ फिल्म सपनों के सौदागर में रोमांस किया है। वहीं उन्होंने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी फिल्म में काम किया है।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी ने फिल्म नाकाबंदी में धर्मेंद्र के साथ काम किया तो वहीं धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ फिल्म राम अवतार में स्क्रीन शेयर की।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER