Rajasthan Board Result / राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी- जाने क्या रहा परिणाम

Vikrant Shekhawat : May 20, 2024, 01:48 PM
Rajasthan Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जारी हुआ। साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट पास हुए हैं। तीनों संकाय में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- संभागीय आयुक्त (बोर्ड प्रशासक) महेश चन्द्र शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। इस बार आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ आया। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। पिछले साल की तुलना में इस बार का रिजल्ट ज्यादा रहा है।

साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

तीनों संकाय (साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स) के परिणाम में लड़कियां आगे रहीं। साइंस में लड़कों का परिणाम 97.08 और लड़कियों का 98.90 प्रतिशत रहा। इसी तरह कॉमर्स में छात्रों का परिणाम 98.66 प्रतिशत और छात्राओं का 99.51 प्रतिशत रहा। आट्‌र्स में लड़कों का रिजल्ट 91.55 प्रतिशत और लड़कियों का 96.24 प्रतिशत रहा।

दूसरा मौका, जब एक साथ आया परिणाम

12वीं में तीनों विषयों को मिलाकर साढ़े 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी हुआ। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।

पिछले साल रात 8 बजे आया था परिणाम

बोर्ड की ओर से यह पहला रिजल्ट होगा। पिछले साल 2023 में पहला रिजल्ट 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई की रात 8 बजे घोषित किया था। आट्‌र्स का रिजल्ट 92.35, कॉमर्स का 98.01 और साइंस का रिजल्ट 97.39% रहा था। पिछले साल आट्‌र्स का रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था।

इससे पहले कोरोना काल में जब परीक्षाएं नहीं हुई थीं तब फॉर्मूला के आधार पर तीनों विषयों का रिजल्ट 24 मई 2021 को एक साथ जारी किया गया था। अब यह दूसरी बार होगा, जब तीनों रिजल्ट एक साथ जारी होंगे।

2023 में परीक्षा समाप्ति के 37 दिन बाद जारी हुआ था परिणाम

बता दें कि 2022 में पहला रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 28 दिन बाद, 2023 में परीक्षा समाप्ति के 37 दिन बाद जारी हुआ था। इस बार रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 47 दिन बाद जारी हो रहा है। इसका कारण लोकसभा चुनाव में टीचर्स व कार्मिकों की व्यस्तता रही।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER