कोरोना वायरस / दिल्ली में 19,846 नए COVID-19 मामले, पिछले 24 घंटों में 141 मौतें हुई

Zoom News : Apr 16, 2021, 08:51 PM
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का कोरोना वायरस से बुरा हाल है। रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों के बेड लगभग फुल हो चुके हैं जबकि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। इसी बीच दिल्ली में आज कोविड से होने वाली मौत के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। बीते 24 घंटे में 141 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में वायरस से होने वाली मौत की अधिकतम संख्या है। इससे पहले 18 नवंबर को 131 मरीजों की मौत हुई थी। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 19,846 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 12,649 लोगों ने वायरस को मात दी है और वे अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं रिकॉर्ड 141 लोगों की मौत हुई है। राजधानी का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.69 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 61,005 है। 

दिल्ली में 98,957 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें से 19,846 लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में 29705 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अबतक 24,50,424 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इसमें से 76642 लोगों को पिछले 24 घंटे के दौरान वैक्सीन लगाई गई है। 16 अप्रैल तक कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 9929 हो चुकी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER