Entertainment / मगरमच्छ को लोरी सुना रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, नजारा देख कंटेस्टेंट्स का हलक सूखा

Zoom News : Jun 20, 2021, 08:27 PM
Entertainment | टीवी का जाना माना रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। यानी आपको एक बार फिर कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जान की बाजी लगाते दिख ही जाएंगे। शो के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं। कल अर्जुन बिजलानी बिजली के झटके खाते हुए दिखे थे। आज दिव्यांका मगरमच्छ को लोरी सुनाती हुईं नजर आ रही हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी का प्रोमो रिलीज

इस समय टीवी सितारे केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहे हैं। बीते कुछ समय से शो के मेकर्स लगातार 'खतरों के खिलाड़ी 11' के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। 

मगरमच्छ को लोरी सुना रहीं दिव्यांका

इस प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही है। इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है। वहीं रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी को मगर रानी के नाम से बुला रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER